क्लास 10th सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर का पीडीएफ यहां पर मिल जाएगा जिसको आप लोग आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं तथा विज्ञान का लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी यहां पर दिया हुआ है सभी प्रश्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रश्न को अच्छी तरह से जरूर याद करें। BY Study Kunji by Prem Sir
Bihar Board Class 10 Social Science Vvi Subjective Question Answer 2026 Final Exam
1.मेटरनिख कौन था?
उत्तर – मेटरनिख ऑस्ट्रीया का एक चांसलर था जो एक घोर प्रतिक्रियावादी राजा था। इसका कहना था कि किसी राज्य में शासन तो करो लेकिन जनता की भलाई न करो।
2.सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्या परिणाम हुए
उत्तर__सविनय अवज्ञा आंदोलन के निम्नलिखित परिणाम हुए
1.इस आंदोलन ने राष्ट्रीय आंदोलन के सामाजिक आधार का विस्तार किया
2.इस आंदोलन ने समाज के विभिन्न वर्गों का राजनीतिकरण किया
3.इस आंदोलन में महिलाओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया
4.इस आंदोलन के दौरान संगठन के नए तरीकों का इस्तेमाल हुआ जो कि पूर्व आंदोलन में अनुपस्थित था
5.इस आंदोलन ने सार्मिक एंड कृषक आंदोलन को भी प्रभावित किया
3.भारत में उगाए जाने वाले प्रमुख खाद और व्यवसायिक फसलों के नाम लिखिए
उत्तर__प्रमुख खाद्य फसल_धान,गेहूं,मक्का,दलहन,तिलहन,ज्वार,बाजरा। प्रमुख व्यवसायिक फसल गन्ना चाय काफी गरम मसाले आदि
4.बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं
उत्तर__ऐसी कंपनियां जो किसी एक देश में स्थित मुख्यालय से अनेक देशों में उत्पादन और सेवाओं का नियंत्रण करती हैं और अरबों रुपयों की पूंजी वाली हो। बहुराष्ट्रीय कंपनियां कहलाती है । नोकिया पेप्सी इत्यादि इसके उदहारण है
5.मुद्रा किस प्रकार का विनिमय का कार्य करती हैं
उत्तर__मुद्रा पास में रहने वाले पर व्यक्ति कोई भी वस्तु अथवा सेवा को अपनी जरूरत के अनुसार मात्रा तय करके मुद्रा के बदले प्राप्त कर लेता है इस प्रकार मुद्रा विनिमय के माध्यम के रूप में कार्य करती हैं
6.धात्विक खनिज के दो प्रमुख पहचान क्या है
उत्तर__धात्विक खनिज के दो पहचान निम्नलिखित हैं
1.इनको गलाने पर धातु की प्राप्ति होती है
2.इसे पीट कर तार बनाए जा सकते हैं
7.रबी फसले क्या है चार उदाहरण दें
उत्तर__रबी फसलें को शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसंबर के मध्य बोया जाता है तथा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है उदहारण गेहूं जौ चना मटर
8.परिवारवाद क्या है
उत्तर__जब किसी जनप्रतिनिधि के निधन या इस्तीफे के कारण कोई सीट खाली हुई और उसे उसके ही किसी परिजन को टिकट दे दिया जाए तो यह परिवाद वाद कहलाता है
9.हरित क्रांति से आप क्या समझते है
उत्तर__ भारतीय कृषि में क्रांतिकारी विकास को हरित क्रांति कहते हैं नई प्रजातियों की फसल लगाकर सिंचाई सुविधाओं आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एंड रासायनिक खाद के प्रयोग से भारतीय कृषि में सोना उत्पादन होने लगा है भारतीय कृषि अब सहारा नहीं बल्कि व्यवसाय बन गई हैं कृषि में आई इस अमूल्य चूल उत्थान को हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है
10.मिश्रित अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं
उत्तर__जिस अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों पर सरकार और निजी व्यक्तियों दोनों का स्वामित्व होता है उसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहते हैं इसका उत्तम उदाहरण भारत है
11.मानव जनित आपदा क्या है
उत्तर__मानव जनित आपदा वह है जो मानव के क्रियाकलापों के कारण होती हैं जैसे परमाणु विस्फोट अग्नि दुर्घटनाएं प्रदूषण आदि
12.लैंगिक असमानता क्या है
उतर__ लिंग के आधार पर समाज में महिलाओं व पुरुषों में जो असमानता पाई जाती है उसे लैंगिक असमानता कहते हैं यह असमानता सामाजिक आर्थिक राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों में पाई जाती हैं
0 Comments