बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए यहां पर क्लास 10th Chemistry का Chapter 1 रसायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण Science Subjective Question Board Exam 2026

 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए यहां पर क्लास 10th Chemistry का Chapter 1 रसायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर दिया गया है। इस पोस्ट की मदद से आप लोग क्लास 10th विज्ञान का प्रश्न भी पढ़ सकते हैं सभी प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से काफी ही महत्वपूर्ण है इसी प्रश्न में से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। vvi notes BY PREM SIR 


1. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर– दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक या एक से अधिक नए गुण धर्म वाले पदार्थों का निर्माण करता है तो उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है

उदहारण- हाईड्रोजन, ऑक्सीजन से संयोग करके जल (पानी) का निर्माण करता है 

2H2 +O2 →2H2O

2. रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?

उत्तर- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकराको एवं उत्पादों को सूत्रों या संकेतो के द्वारा एक समीकरण के रूप में व्यक्त किया जाना, रासायनिक समीकरण कहते है

H2+Cl2 →2HCl

3. संयोजन अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर-संयोजन अभिक्रिया- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पादन का निर्माण करता है तो उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है

2Ag + Cl→2Agcl

4. वियोजन अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर – वियोजन अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे एक अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद में बदल जाता है उसे वियोजन अभिक्रिया कहते है

CaCO3 (s) ऊष्मा CaO(s) + CO2 (g)↑

5. प्रतिस्थापन अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर- प्रतिस्थापन अभिक्रिया-वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमे अधिक अभिक्रियाशील पदार्थ अपने से कम अभिक्रियाशील पदार्थ को विस्थापित कर देता है उसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते है

Fe + CuSO4→FeSO4 + Cu

6. उदासीनिकरण अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर- उदासीनीकरण अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे —अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण तथा जल का निर्माण करता है उसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है

Hcl(अम्ल) + NaOH (क्षार)→Nacl(लवण)+ H2(जल)

7. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते है

उत्तर-उष्माक्षेपी अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे उत्पाद के निर्माण के साथ साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है उसे उष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है

जैसे-CH4 + 2O2 →CO2 + 2H2O + ऊष्मा

8. ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते है

उत्तर- ऊष्माशोषी अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे अभिक्रिया के फलस्वरूप ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते है

C + H2O + ऊष्मा →CO + H2

9. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?

उत्तर— वैसी रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या तथा प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर हो तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है

H2 + Cl2→2HCI

10. असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?

उत्तर— वैसी रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या तथा प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर नहीं हो तो उसे असंतुलित रासायनिक समीकरण कहते है।

H2 + O2 →2H2O

11. संक्षारण किसे कहते है इसके दो उदहारण दीजिए ।

उत्तर-जब कोइ धातु अपने आसपास अम्ल, नमी आदि से अभिक्रिया करके संक्षारित हो जाता है तो इसे संक्षारण कहते है

उदहारण-चाँदी के ऊपर भूरी परत का होना, ताम्बे के ऊपर हरी परत का होना

12. जंग लगना किसे कहते है ? जंग का रासायनिक सूत्र लिखिए

उत्तर- लोहे की बनी नयी वस्तुएँ चमकीली होती है लेकिन धीरे धीरे अपने आसपास नमी, जलवाष्प से अभिक्रिया करके उसपे भूरे रंग की परत चढ़ जाती है आमतौर पर इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहते है जंग का रासायनिक सूत्र — FeSO4. H20

13. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है, रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है 

उत्तर- वैसा रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या उसके प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर हो तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है क्योंकि द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का ना तो निर्माण होता है और ना ही विनाश होता है द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के अनुसार दोनों तरफ का द्रव्यमान समान होना चाहिए इसीलिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना जरूरी है

14. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहा जाता है ? उत्तर: श्वसन क्रिया के दौरान वायु (02) हमारे शरीर में प्रवेश करती हैं, जो ग्लूकोस या कार्बोहाइड्रेट (C6H12O के साथ अभिक्रिया करके कार्बनडाइ आँक्साइड (CO2) और जल (H2O) बनाती हैं। साथ ही इस अभिक्रिया में ऊष्मा अर्थात ऊर्जा भी उत्सर्जित होती हैं । इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहा जाता हैं।

C6H12O6 + 602 → 6CO2  

15. लोहे को जंग लगने से बचाने के दो उपाय को बतावें ?उत्तर-: लोहे को जंग लगने से बचाने के निम्नलिखित उपाय हैं:-

(1) लोहे के सतह पर पेंट कर जंग से बचाया जा सकता हैं।

(2) लोहे के सतह पर जिंक लेपित कर जंग से बचाया

(3) लोहे के सतह पर ग्रीस लगाकर कर जंग से बचाया जा सकता हैं ।

 

16. अभिकारक या अभिकर्मक क्या हैं?उत्तर-: वह पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेकर नए पदार्थ का निर्माण करता हैं, उसे अभिकारक या अभिकर्मक या क्रियाकारक कहा जाता हैं।

17. प्रतिफल या उत्पाद क्या हैं ?

उत्तर-: रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बने नए पदार्थ को प्रतिफल या उत्पाद या क्रियाफल कहा जाता हैं। 

NOTES BY PREM SIR 9470710586

Post a Comment

0 Comments