9th अध्याय–1 : कोशिका – जीवन की आधारभूत इकाई
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर
कोशिका में राइबोसोम की अनुपस्थिति में कौन-सा कार्य नहीं होगा?
उत्तर: (ग) प्रोटीन-संश्लेषणजंतु कोशिका के सबसे बाहरी घेरे को कहते हैं?
उत्तर: (ख) कोशिका झिल्लीजिन जीवों में केंद्रक झिल्ली नहीं पाई जाती है, उन्हें कहते हैं?
उत्तर: (घ) प्रोकैरियोटिकबड़ी रसधानी किस कोशिका में पाई जाती है?
उत्तर: (ख) पादप कोशिकाजीन बने होते हैं?
उत्तर: (क) DNA के खंड सेकोशिका की वृद्धि किसके द्वारा नियंत्रित होती है?
उत्तर: (ग) केंद्रककोशिकाभित्ति होती है?
उत्तर: (घ) इनमें सभीकोशिकाद्रव्य में पाए जाने वाले अंगक हैं?
उत्तर: (घ) अंतःप्रद्रव्य जालिकारंगहीन प्लास्टिड को कहते हैं?
उत्तर: ल्यूकोप्लास्टकेंद्रक के पास पाए जाने वाले गाढ़े द्रव्य को कहते हैं?
उत्तर: न्यूक्लियोप्लाज्मचयनात्मक पारगम्य झिल्ली है?
उत्तर: कोशिका झिल्लीआत्मघाती थैली किसे कहते हैं?
उत्तर: लाइसोसोमपौधों में गैसों का आदान-प्रदान किससे होता है?
उत्तर: विसरणकोशिका को अतिपरासारी विलयन में रखने पर?
उत्तर: कोशिका सिकुड़ जाएगीजड़ों द्वारा जल का अवशोषण किस क्रिया से होता है?
उत्तर: परासरण
रिक्त स्थान भरें
मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका अंडाणु है।
कोशिका भित्ति सेलुलोज की बनी होती है।
राइबोसोम ER के ऊपर पाए जाते हैं।
क्रोमोसोम DNA एवं प्रोटीन से बने होते हैं।
जीवाणु कोशिका में केंद्रक नहीं पाया जाता।
माइटोकॉण्ड्रिया एवं हरितलवक में अपना DNA पाया जाता है।
अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण एंडोसाइटोसिस द्वारा होता है।
आनुवंशिक गुणों का वहन जीन द्वारा होता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. कोशिका को सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने देखा?
उत्तर: रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में कोशिका को देखा।
2. कोशिका को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं और सभी जैविक कार्य कोशिकाओं द्वारा होते हैं।
3. कोशिकाझिल्ली कहाँ पाई जाती है?
उत्तर: यह सभी कोशिकाओं में कोशिकाद्रव्य के बाहरी भाग में पाई जाती है।
4. कौन-सी कोशिकीय संरचना श्वसन स्थल है?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया।
5. किस कोशिकांग को आत्मघाती थैली कहा जाता है?
उत्तर: लाइसोसोम।
6. कोशिका के अंदर प्रोटीन संश्लेषण कहाँ होता है?
उत्तर: राइबोसोम में।
7. लवक कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: पादप कोशिकाओं में।
8. किन दो अंगकों में DNA पाया जाता है?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया और हरितलवक में।
9. भोजन का पूर्ण ऑक्सीकरण किस कोशिकांग में होता है?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया में।
10. कोशिकाभित्ति तथा कोशिकाझिल्ली में अंतर क्या है?
उत्तर: कोशिकाभित्ति कठोर होती है, जबकि कोशिकाझिल्ली लचीली होती है।
11. कोशिकाझिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?
उत्तर: क्योंकि यह केवल आवश्यक पदार्थों को अंदर-बाहर जाने देती है।
12. क्या पादप कोशिका में सेंट्रोसोम पाया जाता है?
उत्तर: नहीं, सामान्यतः पादप कोशिका में सेंट्रोसोम नहीं पाया जाता।
13. गॉल्जी उपकरण कहाँ पाया जाता है?
उत्तर: कोशिकाद्रव्य में केंद्रक के पास पाया जाता है।
14. ल्यूकोप्लास्ट का क्या कार्य है?
उत्तर: भोजन संग्रह करना।
15. अंतःप्रद्रव्य जालिका कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: दो प्रकार की— चिकनी ER और खुरदरी ER।
16. कौन-सी कोशिकीय संरचना जीववाहक है?
उत्तर: कोशिकाद्रव्य (Protoplasm)।
17. क्रोमैटिन धागे कब गुणसूत्र के रूप में दिखाई देते हैं?
उत्तर: कोशिका विभाजन के समय।
18. जीन किसे कहते हैं?
उत्तर: DNA के छोटे भाग को जीन कहते हैं।
19. गुणसूत्र का निर्माण किन-किन घटकों से होता है?
उत्तर: DNA और प्रोटीन।
20. केंद्रिका कहाँ पाई जाती है?
उत्तर: केंद्रक के अंदर।
21. किस प्रकार की कोशिका में केंद्रक नहीं पाया जाता?
उत्तर: प्रोकैरियोटिक कोशिका में।
22. कोशिका के भीतर एवं बाहरी वातावरण के बीच गैसों का आदान-प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है?
उत्तर: विसरण द्वारा।
23. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किस संरचना द्वारा होता है?
उत्तर: रंध्र (स्टोमाटा) द्वारा।
24. पौधों के मूल रोम द्वारा जल का अवशोषण किस क्रिया द्वारा होता है?
उत्तर: परासरण द्वारा।
25. जीवों का शरीर किससे बना होता है?
उत्तर: कोशिकाओं से।
26. बहुकोशिकीय जीवों का विकास एक कोशिका से किस क्रिया द्वारा होता है?
उत्तर: कोशिका विभाजन द्वारा।
27. ऐसी कोशिका का उदाहरण दें जो अपना आकार बदलती रहती है।
उत्तर: अमीबा।
28. जीवों के शरीर में कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है?
उत्तर: जीव के आकार पर।
29. केंद्रक के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया?
उत्तर: रॉबर्ट ब्राउन।
30. नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से होता है— यह किसने बताया?
उत्तर: विरचो ने।
31. कोशिकाद्रव्य एवं केंद्रक को सम्मिलित रूप से क्या कहते हैं?
उत्तर: जीवद्रव्य (Protoplasm)।
32. कोशिकाभित्ति किसके कारण कठोर एवं निर्जीव होती है?
उत्तर: सेल्यूलोज के कारण।
33. झिल्लीयुक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाए जाते हैं?
उत्तर: यूकैरियोटिक कोशिकाओं में।
34. अंतःप्रद्रव्य जालिका कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: दो प्रकार की।
35. गुच्छों में पाए जाने वाले राइबोसोम को क्या कहते हैं?
उत्तर: पॉलीराइबोसोम।
36. पादप कोशिका में गॉल्जी उपकरण को सामान्यतः क्या कहते हैं?
उत्तर: डिक्टियोसोम।
37. कोशिका की रसधानियों को चारों ओर से घेरने वाली झिल्ली को क्या कहते हैं?
उत्तर: टोनोप्लास्ट।
38. केंद्रकद्रव्य एवं कोशिकाद्रव्य के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान किस छिद्र द्वारा होता है?
उत्तर: केंद्रकीय छिद्र द्वारा।
39. क्रोमैटिन जालिका कहाँ पाई जाती है?
उत्तर: केंद्रक के अंदर पाई जाती है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
40. RNA का संश्लेषण कहाँ होता है?
उत्तर: RNA का संश्लेषण केंद्रिका (Nucleolus) में होता है।
41. क्रोमोसोम के दोनों क्रोमैटिड्स किस स्थान पर जुड़े रहते हैं?
उत्तर: सेंट्रोमियर पर जुड़े रहते हैं।
42. क्रोमोसोम के छोटे भाग को क्या कहा जाता है?
उत्तर: जीन।
43. मानव शरीर की कोशिकाओं में कितने क्रोमोसोम पाए जाते हैं?
उत्तर: 46 क्रोमोसोम।
44. कोशिका का आकार एवं आकृति किसके अनुरूप होती है?
उत्तर: उसके कार्य के अनुरूप होती है।
45. माइटोकॉन्ड्रिया कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: कोशिकाद्रव्य में पाए जाते हैं।
46. रंगहीन/श्वेत प्लास्टिड को क्या कहते हैं?
उत्तर: ल्यूकोप्लास्ट।
47. गॉल्जी उपकरण में पाए जाने वाले झिल्ली से घिरे समानांतर नलिकाओं के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर: सिस्टर्नी।
48. क्लोरोप्लास्ट के भीतर स्थित तरलयुक्त गुहा को क्या कहते हैं?
उत्तर: स्ट्रोमा।
49. किस संरचना के अभाव में वायरस में सजीवों के लक्षण नहीं दिखते?
उत्तर: कोशिकीय संरचना के अभाव में।
50. फूलों में विभिन्न रंग प्रदान करने वाले प्लास्टिड को क्या कहते हैं?
उत्तर: क्रोमोप्लास्ट।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. निम्नलिखित में किन्हीं दो के प्रमुख कार्य बताइए।
(i) राइबोसोम
प्रोटीन संश्लेषण करता है।
कोशिका की वृद्धि में सहायता करता है।
(ii) माइटोकॉन्ड्रिया
ऊर्जा उत्पादन करता है।
ATP बनाता है।
(iii) हरितलवक
प्रकाश संश्लेषण करता है।
पौधों को हरा रंग देता है।
(iv) गुणसूत्र
आनुवंशिक गुणों का वहन करते हैं।
कोशिका विभाजन में सहायता करते हैं।
(v) गॉल्जी उपकरण
पदार्थों का संग्रह करता है।
पदार्थों का स्राव करता है।
(vi) रिक्तिका/रसधानी
जल संग्रह करती है।
अपशिष्ट पदार्थ जमा करती है।
(vii) कोशिकाभित्ति
सुरक्षा प्रदान करती है।
कोशिका को आकार देती है।
(viii) कोशिका झिल्ली
पदार्थों का आवागमन नियंत्रित करती है।
कोशिका की रक्षा करती है।
(ix) लाइसोसोम
अपशिष्ट पदार्थों का पाचन करता है।
मृत कोशिकाओं को नष्ट करता है।
2. प्रोकैरियोटिक कोशिका क्या है?
उत्तर:
ऐसी कोशिका जिसमें स्पष्ट केंद्रक नहीं होता तथा झिल्लीयुक्त कोशिकांग नहीं पाए जाते हैं, उसे प्रोकैरियोटिक कोशिका कहते हैं।
उदाहरण: जीवाणु।
3. पादप कोशिका और जंतु कोशिका में अंतर लिखिए।
| पादप कोशिका | जंतु कोशिका |
|---|---|
| कोशिकाभित्ति होती है | कोशिकाभित्ति नहीं होती |
| हरितलवक होते हैं | हरितलवक नहीं होते |
| बड़ी रसधानी होती है | छोटी रसधानी होती है |
4. यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
कोशिका में पदार्थों का संग्रह, पैकिंग और स्राव नहीं हो पाएगा। लाइसोसोम का निर्माण भी नहीं होगा।
5. कोशिका के किस अंगक को बिजलीघर कहते हैं और क्यों?
उत्तर:
माइटोकॉन्ड्रिया को बिजलीघर कहते हैं क्योंकि यह ऊर्जा उत्पन्न करता है।
6. एंडोसाइटोसिस क्या है?
उत्तर:
कोशिका द्वारा बाहरी पदार्थों को अंदर लेना एंडोसाइटोसिस कहलाता है।
उदाहरण: अमीबा।
7. लवक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
लवक तीन प्रकार के होते हैं—
हरितलवक
क्रोमोप्लास्ट
ल्यूकोप्लास्ट
8. केंद्रकीय छिद्र का क्या कार्य है?
उत्तर:
यह केंद्रक और कोशिकाद्रव्य के बीच पदार्थों के आदान-प्रदान में सहायता करता है।
9. जीन को आनुवंशिक इकाई क्यों कहते हैं?
उत्तर:
क्योंकि यह माता-पिता के गुणों को संतानों तक पहुँचाता है।
10. विसरण और परासरण में अंतर लिखिए।
| विसरण | परासरण |
|---|---|
| किसी भी अणु का संचलन | केवल जल अणुओं का संचलन |
| अधिक सांद्रता से कम सांद्रता की ओर | अर्धपारगम्य झिल्ली आवश्यक |
11. जीवों में पदार्थों के परिवहन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
शरीर के सभी भागों तक भोजन, जल, ऑक्सीजन पहुँचाने तथा अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने के लिए।
12. क्रोमोसोम और क्रोमैटिड में अंतर लिखिए।
| क्रोमोसोम | क्रोमैटिड |
|---|---|
| पूर्ण संरचना | उसका आधा भाग |
| DNA से बना | सेंट्रोमियर से जुड़ा |
13. यूकैरियोटिक कोशिकाओं के मुख्य लक्षण लिखिए।
उत्तर:
स्पष्ट केंद्रक
झिल्लीयुक्त कोशिकांग
आकार में बड़े
14. वायरस में सजीवों के लक्षण क्यों नहीं पाए जाते?
उत्तर:
क्योंकि उनमें कोशिकीय संरचना नहीं होती।
15. चिकनी और खुरदरी अंतःप्रद्रव्य जालिका में अंतर लिखिए।
| चिकनी ER | खुरदरी ER |
|---|---|
| राइबोसोम नहीं होते | राइबोसोम होते हैं |
| वसा संश्लेषण | प्रोटीन संश्लेषण |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. केंद्रक का क्या कार्य है? विस्तार से इसकी संरचना का उल्लेख करें।
उत्तर:
केंद्रक कोशिका का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, जिसे कोशिका का नियंत्रण केंद्र कहा जाता है। यह कोशिका की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करता है।
संरचना:
केंद्रक चारों ओर से केंद्रकीय झिल्ली से घिरा रहता है।
केंद्रकीय झिल्ली में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं।
केंद्रक के अंदर केंद्रक द्रव्य (Nucleoplasm) पाया जाता है।
इसमें केंद्रिका (Nucleolus) पाई जाती है।
इसमें क्रोमैटिन जालिका होती है, जो कोशिका विभाजन के समय गुणसूत्र बनाती है।
कार्य:
कोशिका की सभी क्रियाओं का नियंत्रण करता है।
कोशिका विभाजन में सहायता करता है।
आनुवंशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाता है।
RNA के निर्माण में सहायता करता है।
प्रश्न 7. कोशिका झिल्ली पदार्थों के परिवहन में किस प्रकार अपनी भूमिका अदा करती है?
उत्तर:
कोशिका झिल्ली चयनात्मक पारगम्य होती है। यह आवश्यक पदार्थों को कोशिका के अंदर आने देती है तथा अनावश्यक पदार्थों को बाहर निकालती है।
यह पदार्थों का परिवहन मुख्यतः दो तरीकों से करती है—
(i) विसरण (Diffusion)
गैसों का आवागमन अधिक सांद्रता वाले क्षेत्र से कम सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर होता है।
उदाहरण: ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान।
(ii) परासरण (Osmosis)
जल का आवागमन अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा कम सांद्रता वाले विलयन से अधिक सांद्रता वाले विलयन की ओर होता है।
उदाहरण: पौधों की जड़ों द्वारा जल का अवशोषण।
इस प्रकार कोशिका झिल्ली पदार्थों के संतुलन को बनाए रखती है।
प्रश्न 8. अल्पपरासरी, समपरासरी तथा अतिपरासरी विलयनों में जीवित कोशिका को बारी-बारी से डाला जाए तो कोशिका पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
(i) अल्पपरासरी विलयन (Hypotonic Solution)
इस विलयन में बाहर पानी अधिक होता है। पानी कोशिका के अंदर प्रवेश करता है।
प्रभाव: कोशिका फूल जाती है।
(ii) समपरासरी विलयन (Isotonic Solution)
इस विलयन में अंदर और बाहर पानी की मात्रा समान होती है।
प्रभाव: कोशिका में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होता।
(iii) अतिपरासरी विलयन (Hypertonic Solution)
इस विलयन में बाहर घुलित पदार्थ अधिक होता है। पानी कोशिका से बाहर निकल जाता है।
प्रभाव: कोशिका सिकुड़ जाती है।
निष्कर्ष: परासरण की प्रक्रिया के कारण कोशिका के आकार में परिवर्तन होता है।
++++++++++++++++++++++++++PREM SIR+++++++++++++++++++++++++++++++++
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. एक यूकेरियोटिक पादप कोशिका का इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी एवं नामांकित आरेखी चित्र बनाइए। (वर्णन की आवश्यकता नहीं)
उत्तर:
पादप कोशिका के चित्र में निम्न भागों को नामांकित करें—
कोशिका भित्ति
कोशिका झिल्ली
कोशिकाद्रव्य
केंद्रक
केंद्रिका
हरितलवक
माइटोकॉण्ड्रिया
गोल्जी उपकरण
एंडोप्लाज्मिक जालिका
बड़ी रिक्तिका
2. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में दिखाई देने वाली एक जंतु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
जंतु कोशिका के चित्र में निम्न भागों को नामांकित करें—
कोशिका झिल्ली
कोशिकाद्रव्य
केंद्रक
केंद्रिका
माइटोकॉण्ड्रिया
गोल्जी उपकरण
राइबोसोम
लाइसोसोम
सेंट्रोसोम
एंडोप्लाज्मिक जालिका
3. माइटोकॉण्ड्रिया की रचना एवं कार्यों का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर:
माइटोकॉण्ड्रिया कोशिका में पाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण कोशिकांग है। यह दोहरी झिल्ली से घिरा होता है। इसकी बाहरी झिल्ली चिकनी होती है तथा भीतरी झिल्ली अंदर की ओर मुड़ी रहती है, जिन्हें क्रिस्टी कहते हैं। इसके अंदर मैट्रिक्स पाया जाता है जिसमें DNA, RNA और एंजाइम होते हैं।
कार्य:
भोजन का ऑक्सीकरण करता है।
ऊर्जा (ATP) बनाता है।
कोशिकीय श्वसन का मुख्य स्थान है।
इसी कारण इसे कोशिका का पावर हाउस कहा जाता है।
4. यूकेरियोटिक तथा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं के अंतर को स्पष्ट करें।
उत्तर:
| प्रोकैरियोटिक कोशिका | यूकेरियोटिक कोशिका |
|---|---|
| सुस्पष्ट केंद्रक नहीं होता | सुस्पष्ट केंद्रक होता है |
| झिल्ली युक्त कोशिकांग नहीं होते | झिल्ली युक्त कोशिकांग होते हैं |
| आकार छोटा होता है | आकार बड़ा होता है |
| DNA केंद्रक झिल्ली से घिरा नहीं होता | DNA केंद्रक में पाया जाता है |
| उदाहरण – जीवाणु | उदाहरण – पौधे एवं जंतु |
5. गुणसूत्र की संरचना को सचित्र समझाइए।
उत्तर:
गुणसूत्र केंद्रक में पाए जाने वाली धागेनुमा संरचनाएँ हैं। ये DNA और प्रोटीन से बने होते हैं। कोशिका विभाजन के समय ये स्पष्ट दिखाई देते हैं।
गुणसूत्र के मुख्य भाग—
क्रोमैटिड
सेंट्रोमियर
क्रोमैटिन धागे
जीन
कार्य:
आनुवंशिक गुणों का वहन करना।
माता-पिता के गुण संतानों तक पहुँचाना।
कोशिका विभाजन में सहायता करना।




0 Comments