अध्याय “टिपटिपवा” Class 5th NCERT

 अध्याय “टिपटिपवा”  Class 5th NCERT 


✏️ प्रश्न–उत्तर (15)  Prem Sir 9470710586

प्र.1. भुवन रोज रात को क्या करता था?
उ. भुवन रोज रात को सोने से पहले दादी से कहानी सुनता था।

प्र.2. दादी कैसी कहानियाँ सुनाती थीं?
उ. दादी तरह-तरह की कहानियाँ सुनाती थीं।

प्र.3. एक दिन मौसम कैसा था?
उ. एक दिन मूसलाधार बारिश हो रही थी।

प्र.4. दादी की झोंपड़ी में क्या हो रहा था?
उ. झोंपड़ी में जगह-जगह से पानी टपक रहा था।

प्र.5. ‘टिपटिपवा’ क्या था?
उ. ‘टिपटिपवा’ छत से टपकते पानी की आवाज थी।

प्र.6. पोते ने दादी से क्या पूछा?
उ. पोते ने पूछा कि टिपटिपवा कौन है और क्या वह शेर-बाघ से बड़ा है?

प्र.7. दादी ने क्या जवाब दिया?
उ. दादी ने कहा कि न शेर का डर है, न बाघ का, बल्कि टिपटिपवा का डर है।

प्र.8. बाघ कहाँ बैठा था?
उ. बाघ झोंपड़ी के पीछे बैठा था।

प्र.9. बाघ क्यों डर गया?
उ. दादी की बात सुनकर बाघ सोचने लगा कि टिपटिपवा कोई बड़ा जानवर है, इसलिए डर गया।

प्र.10. बाघ ने क्या किया?
उ. बाघ डरकर वहाँ से भाग गया।

प्र.11. भोलाराम कौन था?
उ. भोलाराम उसी गाँव का एक व्यक्ति था।

प्र.12. भोलाराम किस बात से परेशान था?
उ. भोलाराम का गधा खो गया था।

प्र.13. भोलाराम की पत्नी ने क्या सलाह दी?
उ. उसने कहा कि पंडित जी से पूछो।

प्र.14. पंडित जी क्या कर रहे थे?
उ. पंडित जी घर में जमा पानी उलीच रहे थे।

प्र.15. पंडित जी ने भोलाराम से क्या कहा?
उ. उन्होंने मजाक में कहा कि क्या मेरी पोटली में तुम्हारे गधे का पता लिखा है?


📖 शब्दार्थ (15)

  1. मूसलाधार – बहुत तेज

  2. झोंपड़ी – कच्चा घर

  3. टपकना – गिरना (बूँद-बूँद)

  4. बेचैन – परेशान

  5. मचलना – जिद करना

  6. खीजकर – गुस्से में

  7. डर – भय

  8. संयोग – अचानक

  9. मुसिबत – परेशानी

  10. घबराना – डर जाना

  11. दम दबाकर – डरकर भागना

  12. गायब – खो जाना

  13. उलीचना – पानी बाहर निकालना

  14. पोटली – कपड़े की गठरी

  15. ठिकाना – स्थान / पता



Post a Comment

0 Comments